प्रचंड गर्मी में कल से राहत की उम्मीद

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और यूपी सहित कई राज्यों में लोगों को लू झुलसा रही है। मगर 2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने की संभावना है, जिससे गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों और बिहार के कुछ हिस्सों में एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

दिल्ली में इन दिनों भयंकर लू का प्रकोप जारी है। शहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और बुधवार 2 और 4 मई को आंधी और गरज के साथ बारिश की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इससे दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी व लू का कहर जारी है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 27.0 दर्ज और अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और आंधी की संभावना जताई है।

इन दिनों राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.